SSC CHSL City Slip 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | November 5, 2025 | 11:11 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 अक्टूबर को कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) 2025 (टियर 1) परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसएससी सीएचएसएल 2025 सिटी स्लिप में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा केंद्र कोड और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश सहित अन्य जानकारी की जांच कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Exam City Intimation Slip: डाउनलोड करें
एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरण का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, सीएचएसएल सिटी स्लिप 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- सीएचएसएल टियर 1 सिटी स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2025 के लिए टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2025 बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
SSC CHSL Tier 1 Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न
नीचे सारणी में एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम पैटर्न की जांच कर सकते हैं:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा अवधि |
|---|---|---|---|
| जनरल इंटेलिजेंस | 25 | 50 |
60 मिनट
(स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा।) |
| जनरल अवेयनेस | 25 | 50 | |
|
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
|
25 | 50 | |
| इंग्लिश लैंग्वेज | 25 | 50 | |
| कुल | 100 | 200 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें