SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 9, 2025 | 05:38 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर (CHSL) 2025 टियर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीदवार है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
एचएसएल टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर, 2025 से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में शुरू होगी। इस साल देश भर से लगभग 30. 50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पहले यह परीक्षा 8 से 18 सितंबर के लिए निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे नवंबर में कराने का निर्णय लिया गया।
Also read SSC CHSL City Slip 2025: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप ssc.gov.in पर जारी, करें डाउनलोड
आयोग ने 5 नवंबर को एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। टियर 1 परीक्षा प्रत्येक परीक्षा दिवस में तीन पालियों में 1-1 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी पाली से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 पेपर में 200 अंकों के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3131 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2025 Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपने खाते में लॉगिन करें।
- सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- हाल टिकट पर दी गई जानकारी जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल