Saurabh Pandey | July 25, 2025 | 07:50 AM IST | 1 min read
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। परीक्षा डाक सहायक, लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC), कोर्ट क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (CHSLE) 2025 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो ओपन कर दी है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से 26 जुलाई तक आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन पत्र सुधार विंडो जो 23 जुलाई को खुलने और 24 जुलाई को बंद होने वाली थी, उसे आगे बढ़ा दिया गया था।
किसी भी उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र सुधार विंडो' के दौरान अपने आवेदन पत्र में दो बार सुधार करने और दोबारा जमा करने की अनुमति होगी। आयोग पहली बार आवेदन पत्र में सुधार करने और दोबारा जमा करने के लिए 200 रुपये और दूसरी बार संशोधित आवेदन पत्र में सुधार करने और दोबारा जमा करने के लिए 500 रुपये का एक समान सुधार शुल्क लगाएगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो। सुधार शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। वहीं टियर 2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।