SSC CHSL Admit Card 2026: एसएससी सीएचएसएल स्किल/टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को होगा जारी, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | April 13, 2026 | 03:56 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों में लिपिकीय और डेटा एंट्री पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) की स्किल और टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 17 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग की तरफ से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल स्किल/टाइपिंग टेस्ट अब 22 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह 10 अप्रैल, 2026 को निर्धारित थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे रद्द करना पड़ा था।
SSC CHSL Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अपने संबंधित क्षेत्रीय एसएससी वेबसाइट लिंक का चयन करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल-पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसक् बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए सुरक्षित रखें।
Also read RCFL Recruitment 2026: आरसीएफएल केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी भर्ती के लिए पंजीकरण जारी, पात्रता मानदंड जानें
एसएससी सीएचएसएल स्किल और टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों और विभागों में लिपिकीय और डेटा एंट्री पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
SSC CHSL Skill/Typing Test 2026: महत्वपूर्ण निर्देश
उम्मीदवारों को एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट के लिए दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
- निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- पहचान के लिए अपना प्रिंटेड एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाएं।
- परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाएं।
- परीक्षक द्वारा दिए गए सभी टाइपिंग निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।
- परीक्षा शुरू करने से पहले अपने एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जांच लें।
- एसएससी सीएचएसएल स्किल टेस्ट क्वालीफाइंग परीक्षा है, लेकिन अंतिम चयन के लिए अपेक्षित गति और सटीकता प्राप्त करना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा