Trusted Source Image

HPRCA PGT Recruitment 2026: एचपी पीजीटी शिक्षक भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | April 13, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read

एचपीआरसीए पीजीटी भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा/लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा, 120 अंकों की होगा और परीक्षा की अवधि डेढ़ घंटे की होगी।

एचपीआरसीए पीजीटी शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीआरसीए पीजीटी शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्नातकोत्तर शिक्षक भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) के 808 पद उपलब्ध हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर एचपीआरसीए पीजीटी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई है।

एचपी स्नातकोत्तर शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवसों के बाद 7 दिनों के लिए सुधार पोर्टल खुलेगा। उम्मीदवार निर्धारित शुल्क देकर अपने फॉर्म की गलतियां सुधार सकेंगे।

HPRCA PGT Recruitment 2026: आयुसीमा

एचपी स्नातकोत्तर शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

HPRCA PGT Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
कुल शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये और प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा।
800 रुपये
सुधार शुल्क (ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के तीन कार्य दिवसों के बाद, सात दिनों की अवधि के लिए सुधार विंडो का लिंक खोला जाएगा)
100 रुपये

Also read RSSB Ayush Officer Result 2025: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर रिजल्ट, कटऑफ मार्क्स rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

HPRCA PGT Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा - सबसे पहले सभी योग्य उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी। जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालीपाइंग अंक 45% और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 40% निर्धारित किए गए हैं।
  2. दस्तावेज सत्यापन - लिखित परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को अपने सभी वैलिड प्रमाण पत्र और स्कोरकार्ड वेरीफाई करने के लिए बुलाया जाएगा। इसी समय उम्मीदवारों से उनके पसंदीदा जिले और विभाग का विकल्प भी लिखित फॉर्म में भरवाया जाएगा।
  3. फाइनल मेरिट लिस्ट - दस्तावेज सत्यापन और उम्मीदवारों द्वारा दिए गए विकल्पों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। यदि परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित होती है, तो अंकों को Z-Score Method के आधार पर नॉर्मलाइज किया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications