SSC CHSL 2025 Exam: एसएससी सीएचएसएल सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन आज से शुरू, लास्ट डेट 28 अक्टूबर, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | October 22, 2025 | 09:19 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएलई 2025 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) आज से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) 2025 टियर-1 परीक्षा के लिए सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया शुरू कर रही है। इस सुविधा के तहत, उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। एसएससी ने प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू की है, जहां पंजीकृत उम्मीदवार लॉग इन करके अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
एसएससी सीएचएसएलई 2025 टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर से शुरू होगी। उम्मीदवारों को पोर्टल में लॉग इन करना होगा और शहर (आवेदन के समय प्रस्तुत 3 विकल्पों में से), तिथि और पाली के लिए अपनी पसंद का चयन करना होगा।
पोर्टल 22 से 28 अक्टूबर तक सक्रिय रहेगा। सीएचएसएलई आवेदन के समय जिन 3 शहरों के लिए उम्मीदवार ने विकल्प चुना था, उनके आधार पर उन्हें उन शहरों में विभिन्न तिथियों और पाली में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी।
SSC CHSL 2025 Exam: परीक्षा के लिए विकल्प भरना अनिवार्य
उम्मीदवार किसी भी उपलब्ध तिथि पर अपनी पसंद के अनुसार किसी शहर में एक विशिष्ट पाली चुन सकते हैं। यदि पहले चुने गए 3 शहरों के सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं, तो उम्मीदवार को वैकल्पिक शहरों की एक सूची दी जाएगी।
इसके बाद, आयोग अभ्यर्थी द्वारा चुने गए शहर में उपलब्धता के आधार पर परीक्षा तिथि और पाली निर्धारित करने का प्रयास करेगा। जो अभ्यर्थी अपना विकल्प प्रस्तुत नहीं करेंगे, उन्हें आयोग द्वारा परीक्षा में बैठने के लिए अनिच्छुक माना जाएगा।
SSC CHSLE 2025 Exam: सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीएचएसएल सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉग इन और रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके आईडी लॉगइन करें।
- एसएससी सीएचएसएलई आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें 3 शहरों के आधार पर विभिन्न तिथियों और शिफ्टों में स्लॉट की उपलब्धता दिखाई जाएगी।
- पसंद के अनुसार उपलब्ध तिथि और शहर में विशिष्ट शिफ्ट का चयन करें।
- इसके बाद फॉर्म जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
एसएससी सीएचएसएल 2025 परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जबकि एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड चार से पांच दिन पहले उपलब्ध होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार