SSC CGL Typing Test 2025: एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट कैंसल, नई डेट जारी, एडमिट कार्ड; टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | January 21, 2025 | 12:28 PM IST | 2 mins read
कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टाइपिंग टेस्ट, क्लर्क और डेटा एंट्री पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। यह टाइपिंग की स्पीड का आंकलन करता है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 18 जनवरी 2025 को दूसरी पाली के दौरान आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2024 के लिए टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) तकनीकी खराबी की रिपोर्ट के आधार पर रद्द कर दिया है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल टाइपिंग टेस्ट (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) के लिए पुन: परीक्षा अब 31 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी और केवल उन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 27 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा, जिन्हें इस पुन: परीक्षा में शामिल होना होगा। एडमिट कार्ड एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा।
SSC CGL Typing Test 2025: चयन प्रक्रिया
एसएससी सीजीएल परीक्षा चार चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण टियर 1 परीक्षा, जिसे पास करने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। हालांकि सभी पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट जरूरी नहीं होता है।
हाल ही में आयोग ने बताया कि केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के आदेशों का पालन करते हुए 609 अतिरिक्त उम्मीदवारों को 20 जनवरी को होने वाली टियर 2 परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। एसएससी ने पिछले साल दिसंबर में घोषित एसएससी सीजीएल टियर 1 परिणाम और सूची 3 पदों के लिए एसएससी सीजीएल कट-ऑफ को भी संशोधित किया है। टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कुल 1,65,240 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था।
Also read RRB ALP Result 2024: आरआरबी एएलपी रिजल्ट कब होगा जारी? चयन प्रक्रिया और कुल रिक्तियां जानें
कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टाइपिंग टेस्ट, क्लर्क और डेटा एंट्री पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। यह टाइपिंग की स्पीड का आंकलन करता है। एसएससी सीजीएल भर्ती की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो जाने के बाद उम्मीदवारों के मार्क्स और उनके द्वारा दिए गए पोस्ट प्रिफरेंस के हिसाब से मंत्रालयों और अन्य सरकारी डिपार्टमेंट में उनकी नियुक्ति होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल