SSC CGL Exam Date 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम शेड्यूल ssc.gov.in पर जल्द; सितंबर में होगी परीक्षा
Santosh Kumar | August 29, 2025 | 10:14 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2025 टियर 1 परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा पहले 13 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा सितंबर 2025 के पहले सप्ताह में निर्धारित है। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 का संशोधित कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी। एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
SSC CGL Exam Date 2025: टियर 1 एग्जाम डेट जल्द
हाल ही में आयोजित एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा तकनीकी समस्याओं के कारण स्थगित की गई। इस दौरान लगभग 55,000 उम्मीदवारों को डेटा संबंधी समस्याओं और बायोमेट्रिक विफलताओं का सामना करना पड़ा।
इसके बाद आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, एसएससी ने नए परीक्षा मॉडल और आधार प्रमाणीकरण जैसे सुरक्षा उपायों को लागू करने का फैसला किया है।
एसएससी सीजीएल 2025 का नया शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। एसएससी अपनी नवीनतम अधिसूचना में परीक्षा तिथि के साथ-साथ एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड की तिथि की भी घोषणा कर सकता है।
SSC CGL Exam Date 2025: एसएससी सीजीएल एग्जाम पैटर्न
टियर 1 परीक्षा में कुल चार खंड होंगे। इनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन शामिल हैं। प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा में 200 अंको के लिए कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा की समय सीमा 60 मिनट होगी। इस साल लगभग 27 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
अगली खबर
]RRB RPF SI Result 2025: आरआरबी आरपीएफ एसआई पद आवंटन के लिए क्षेत्रीय वरीयता फॉर्म भरें, जोनवार रिक्तियां घोषित
उम्मीदवारों को अपनी पसंद के रेलवे जोन में पोस्टिंग के लिए यह फॉर्म भरना होगा। बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम 452 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए जारी किया गया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी