Santosh Kumar | September 11, 2025 | 12:06 PM IST | 2 mins read
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2025 की टियर 1 परीक्षा कल, 12 सितंबर से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो रही है। एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा 26 सितंबर 2025 तक चलेगी और इसके लिए लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा से पहले आयोग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) में छेड़छाड़ के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई है।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उनकी उम्मीदवारी रद्द करना तथा भविष्य की परीक्षाओं से वंचित करना शामिल है।
एसएससी ने एडवाइजरी में कहा है कि आयोग कदाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। सीबीई में नकल करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं, इसलिए आयोग ने इन्हें रोकने के लिए एडवाइजरी में कई उपाय बताए हैं।
उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी प्रश्नों को एक साथ हल करने के इरादे से उत्तरों को रफ पेपर पर न लिखें। इस तरह के व्यवहार को सिस्टम "फास्ट आंसरिंग" के रूप में पहचान लेगा और इसे कदाचार माना जाएगा।
परीक्षा के दौरान किसी और से बात न करें और न ही दूसरे के कंप्यूटर में झांकें। आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक न करें; विभिन्न चरणों में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। आयोग ने एसएससी सीजीएल एडमिट 2025 पहले ही जारी कर दिया है।
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25 और 26 सितंबर को निर्धारित है। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के नॉन-गजटेड पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय एसएससी पोर्टल पर लॉग इन करके अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar