SSC CGL 2025 Exam Dates: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा तिथि घोषित, 12 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम, जानें डेट्स
Santosh Kumar | September 3, 2025 | 05:44 PM IST | 2 mins read
एसएससी अध्यक्ष एस गोपालकृष्णन के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2025 के लिए टियर 1 परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के रूप में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी और सी के 14582 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 परीक्षा 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25 और 26 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
SSC CGL 2025 Admit Card: एसएससी सीजीएल प्रवेश पत्र जल्द
एसएससी सीजीएल 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया सरल है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाना होगा और पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसे विवरण दर्ज होंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और 2-3 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें लाना अनिवार्य है।
SSC CGL 2025 Exam Dates: एसएससी सीजीएल परीक्षा 1 शिफ्ट में
एसएससी अध्यक्ष एस गोपालकृष्णन के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, उनके निवास स्थान से 100 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
इससे पहले, एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा मूल रूप से 13 से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन तकनीकी मुद्दों और नए परीक्षा मॉडल के कार्यान्वयन के कारण इसे सितंबर के पहले सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के गैर-राजपत्रित पदों पर भर्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल