SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल आवेदन फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका आज; करेक्शन लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | August 11, 2024 | 10:29 AM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल आवेदन फॉर्म 2024 में सुधार के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आज यानी 11 अगस्त को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2024 (SSC CGL 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल 2024 आवेदन पत्र में रात 11 बजे तक सुधार कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल 2024 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के समय जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एसएससी सीजीएल लॉगिन विंडों में पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करके समय-सीमा के भीतर अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
एसएससी सीजीएल आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। संशोधित एसएससी सीजीएल आवेदन फॉर्म पुनः जमा करते समय पहले सुधार के लिए 200 रुपये और दूसरे सुधार के लिए 500 रुपये देना होगा। एसएससी सीजीएल भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में 17,727 रिक्तियों को भरा जाएगा।
उम्मीदवारों को एसएससी सीजीएल 2024 आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और मैट्रिकुलेशन रोल नंबर जैसे विवरणों में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है। सीजीएल भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी व नवीनतम अपेडट के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CGL 2024 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर से 26 सितंबर 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। चरण-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए SSC CGL टियर 2 परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित होगी।
आयोग संबंधित क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएससी सीजीएल 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एसएससी सीजीएल 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों के साथ-साथ विभिन्न संवैधानिक, वैधानिक निकायों और न्यायाधिकरणों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
अगली खबर
]CSIR UGC NET 2024 Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका, जानें फीस
अगर किसी उम्मीदवार को एनटीए द्वारा जारी आंसर-की में कोई त्रुटि लगती है तो वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के जरिए सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की 2024 को चुनौती दे सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’