SRMJEEE 2025 Phase 3 Results: एसआरएमजेईईई फेज 3 रिजल्ट srmist.edu.in पर जारी, काउंसलिंग शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | July 10, 2025 | 04:24 PM IST | 1 min read
एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) ने बीटेक उम्मीदवारों के लिए 4 और 5 जुलाई को तीसरे फेज की परीक्षाएं आयोजित कीं।
Explore top engineering colleges in India accepting SRMJEEE scores. Compare courses, fees, rankings, admissions, and find the best college for your rank.
Check Now!नई दिल्ली : एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) ने एसआरएम जॉइंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एसआरएमजेईईई 2025) के तीसरे चरण का रिजल्ट आज यानी 10 जुलाई को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SRMJEEE 2027: Expected Questions | Important Notes and Formulas
SRMJEE 2027: Chapter Wise Weightage | High Scoring Chapters & Topics
Don't Miss: Foreign Universities in India
एसआरएमजेईईई परिणाम लिंक 2025 पोर्टल sp.srmist.edu.in पर उपलब्ध है। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ईमेल अड्रेस और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SRMJEEE 2025 Phase 3 Results: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- एसआरएम की आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एसआरएम फेज 3 परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एसआरएम लॉगिन क्रेडेंशियल - ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- SRMJEEE फेज 3 रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एसआरएम फेज 3 रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
SRMJEEE 2025 Phase 3 Result: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- डिजिटल हस्ताक्षर सहित फोटो
- संपर्क विवरण
- प्रतिशत अंक और रैंक
- योग्यता स्थिति और ओवरऑल मेरिट रैंक
SRMJEEE 2025: काउंसलिंग शेड्यूल
एसआरएमजेईईई काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, विकल्प भरने की प्रक्रिया कल यानी 11 जुलाई से शुरू होगी और सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई 2025 को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 12 जुलाई से पहले वरीयता क्रम में पाठ्यक्रम और कॉलेज का विकल्प जमा करना होगा। जिन उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा, उन्हें 15 से 22 जुलाई के बीच सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।
SRMJEEE 2025 Counselling: काउंसलिंग दस्तावेज
- एसआरएमजेईईई 2025 रैंक कार्ड
- क्वालीफाइंग परीक्षा प्रवेश पत्र
- कक्षा 12वीं और 10वीं की मार्कशीट
- मूल पहचान पत्र
- ई-पे सुविधा या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान की रसीदें
- अभ्यर्थी/अभिभावक/दादा-दादी के नाम के साथ रद्द किया गया चेक।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार