SAV Class 11th Admit Card 2026: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं का एडमिट कार्ड जारी, 8 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 06:55 PM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 08 जून 2026 को पटना के केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके अभ्यास के लिए मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव किया गया है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं (सत्र 2026–28) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पहली बार सीबीटी (CBT) माध्यम से परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सहूलियत के लिए समिति ने मॉक टेस्ट (Mock Test) की व्यवस्था भी की है। कंप्यूटर पर परीक्षा का अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट का लिंक 30 मई 2026 से समिति की वेबसाइट पर लाइव रहेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर क्लिक करके इस परीक्षा का अच्छे से अभ्यास कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर छपे दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और केंद्र पर तय समय के अनुसार ही उपस्थित हों।
SAV Class 11th Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज में अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
BSEB SAV Class 11th Exam 2026: 8 जून को परीक्षा
समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की यह प्रवेश परीक्षा 08 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से प्रथम पाली में किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र पटना जिला मुख्यालय के निर्धारित स्थलों पर बनाए गए हैं।
SAV Class 11 Admit Card 2026: हेल्पलाइन नंबर और ईमेल
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य समस्या है, तो वे बिहार समिति द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पडेस्क के माध्यम से समाधान पा सकते हैं-
- ई-मेल आईडी - bseb.support@cbrt.co.in
- हेल्पलाइन फोन नंबर - 08047282787
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा