SEED 2026 Result: सिम्बायोसिस डिजाइन प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज sid.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 07:35 AM IST | 1 min read
एसईईडी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SID BDes आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Explore the best colleges in India accepting SEED scores for design admissions.
Check Nowनई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (SID), पुणे की ओर से 19 जनवरी को सिम्बायोसिस डिजाइन प्रवेश परीक्षा (SEED) 2026 का परिणाम घोषित किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sid.edu.in के माध्यम से अपना एसईईडी 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।
SEED 2027: Syllabus | Exam Pattern
Don't Miss: Best Colleges in India Accepting SEED Score
एसईईडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को SID BDes आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसईईडी स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, एसआईडी रोल नंबर, सेक्शन-वाइज एसईईडी अंक, कुल स्कोर, पर्सेंटाइल, रैंक, योग्यता स्थिति, श्रेणी सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
सिम्बायोसिस डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम 11 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की गई थी। एसईईडी परीक्षा 4 वर्षीय स्नातक (UG) पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एसआईडी की ओर से आयोजित की जाती है।
Also read Design for Bharat 2026: आईआईटी दिल्ली में डिजाइन प्रदर्शनी का आयोजन, कुल 19 टीमों ने लिया हिस्सा
एसईईडी प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को उनके पोर्टफोलियो समीक्षा एवं व्यक्तिगत बातचीत (PRPI) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पीआरपीआई के लिए चयनित उम्मीदवारों की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी।
व्यक्तिगत बातचीत के लिए स्लॉट बुकिंग जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पुणे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SEED Scorecard 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसईईडी स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट sid.edu.in पर विजिट करें।
- “SEED Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- एसआईडी, बीडिज आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एसईईडी 2026 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]ICAI CA Inter Exam 2026: आईसीएआई सीए इंटर ऑडिटिंग और एथिक्स की परीक्षा स्थगित, नई डेट की घोषणा जल्द
यह परीक्षा पहले 19 जनवरी को होने वाली थी, लेकिन कुछ जरूरी प्रशासनिक कारणों से इसे टाल दिया गया है। यह स्थगन भारत और विदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर लागू होगा। इंस्टीट्यूट ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए इसकी पुष्टि की है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा