SECL Recruitment 2025: एसईसीएल ने सहायक फोरमैन के 543 पदों पर निकाली विभागीय भर्ती, 16 अक्टूबर से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | October 15, 2025 | 04:18 PM IST | 2 mins read
एसईसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2025 के लिए कर्मचारी केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने एसईसीएल में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों के लिए सहायक फोरमैन (विद्युत) ग्रेड- सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाकर 16 अक्टूबर से एसईसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से एसईसीएल कुल 543 सहायक फोरमैन के पदों को भरेगा, जिसमें अनारक्षित वर्ग के 356 पद, पीडब्ल्यूडी के 21 पद और एससी व एसटी वर्ग के क्रमशः 118 व 48 पद शामिल हैं। एसईसीएल सहायक फोरमैन भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 9 नवंबर, 2025 है।
SECL Assistant Foreman Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसईसीएल विभागीय भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, करियर टैब पर विजिट करें।
- सहायक फोरमैन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एसईसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में 100 अंकों के लिए कराई जाएगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। जनरल कैटेगरी के लिए योग्यता अंक 35% अंक और एससी/ एसटी के लिए 30% है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
SECL Assistant Foreman Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
नीचे सारणी में कैंडिडेट एसईसीएल असिस्टेंट फोरमैन भर्ती के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (शैक्षिक/तकनीकी |
पात्रता मापदंड |
|---|---|---|
|
A (1) |
|
विभागीय उम्मीदवार जिनके पास 3 वर्ष का अनुभव हो। |
|
या |
||
|
A (2) |
|
कोई भी स्थायी कर्मचारी |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार