पिछले वर्ष 2024 में हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था, जिसका ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इसमें लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा था।
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं या एसएससी परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 16,11,610 विद्यार्थी, जिनमें 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे।