School Closed News: वायु प्रदूषण के चलते नोएडा-गाजियाबाद के स्कूलों में भी ऑनलाइन क्लास के आदेश
Press Trust of India | November 19, 2024 | 02:19 PM IST | 1 min read
दिल्ली में भारी वायु प्रदूषण के चलते जामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू ने सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने सोमवार (18 नवंबर) रात क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के कारण कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में फिजिकल कक्षाएं निलंबित करने का आदेश दिया और कहा कि पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी। यह फैसला दिल्ली में 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' (ग्रैप) के चौथे चरण के कार्यान्वयन के बाद आया है।
गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने वायु प्रदूषण के चलते प्री-स्कूल से 12वीं तक की कक्षाएं 23 नवंबर तक ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए हैं। वर्मा ने आदेश में कहा, "कक्षाएं ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी।"
गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने भी प्रदूषण के गंभीर स्तर का हवाला देते हुए इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं। सिंह ने प्रदूषण के कारण अगली सूचना तक पहली से 12वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया है।
इन 3 यूनिवर्सिटी में भी ऑनलाइन क्लास
इससे पहले दिल्ली में भारी वायु प्रदूषण के चलते जामिया, दिल्ली विश्वविद्यालय और जेएनयू ने सभी कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है। जामिया ने खतरनाक AQI के चलते 23 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन कराने का फैसला किया।
डीयू ने अधिसूचना में यह भी बताया, “चूंकि दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है, इसलिए खराब वायु गुणवत्ता के कारण 23 नवंबर, 2024 तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। नियमित कक्षाएं 25 नवंबर से फिर से शुरू होंगी।
इसी तरह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने वायु गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण 22 नवंबर, 2024 तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने का फैसला किया है। तीनों विश्वविद्यालयों ने दिल्ली सरकार के निर्देश का पालन किया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी