NMMS HP 2025: एचपी एनएमएमएस नोटिफिकेशन जारी, 1 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | July 24, 2025 | 12:33 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय विद्यालय, जेएनवी और निजी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के पात्र नहीं हैं। छात्रवृत्ति परीक्षा के चयन के समय छात्र को दोनो परीक्षा (MAT एवं SAT) मे कुल मिलाकर कम से कम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना होगा। आरक्षित श्रेणी के छात्रों के लिए यह कट ऑफ 32 % होगी।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने नेशनल मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप (एनएमएमएसएस) परीक्षा पंजीकरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://himachalservices.nic.in/scert या http://scerthp.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
New: NMMS Important Questions 2027 with Answer Key
NMMS QP's: Uttar Pradesh | Haryana | Tamil Nadu | Puducherry | Gujarat | Delhi | Telangana
NMMS: Sample Papers | Mock Test
एनएमएमएसएस एचपी के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2025 है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य /हेडमास्टर द्वारा छात्र डेटा के सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक है।
NMMS 2025: पात्रता मानदंड
किसी भी सरकारी स्कूल/ 95% सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूल के सत्र 2025-26 में कक्षा 8 में पढ़ रहा कोई भी विद्यार्थी जिसके माता- पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख पचास हजार रूपये से अधिक न हो, आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार छात्रों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकारी से प्रासंगिक आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी ने सातवी कक्षा मे कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
केवल उन्हीं चयनित विद्यार्थियों को अगले चार वर्षों (कक्षा 9 से 12 तक) के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो किसी सरकारी स्कूल/ 95% सरकारी सहायता प्राप्त निजी स्कूल में पढ़ेंगे।
अगली उच्च कक्षाओं में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र को दसवीं कक्षा में में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने होंगे। (अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5% की छूट है) दसवीं और बारहवीं कक्षा में छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए, छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र को पहले प्रयास में कक्षा 9 से कक्षा 10 और कक्षा 11 से कक्षा 12 तक स्पष्ट पदोन्नति मिलनी चाहिए।
एनएमएमएसएस के तहत प्रदेश के 832 विद्यार्थियों को चार वर्षों, यानी कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
NMMS Exam 2025: परीक्षा केंद्र विवरण
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे NMMSS परीक्षा 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा केंद्र को ध्यान से भरें। एक बार आवंटित होने के बाद, परीक्षा केंद्र के परिवर्तन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
Also read UGC NET Cut off 2025: यूजीसी नेट कटऑफ ugcnet.nta.ac.in पर जारी, 188,333 उम्मीदवार उत्तीर्ण
NMMS Exam 2025: परीक्षा तिथि
एनएमएमएसएस एचपी परीक्षा एससीईआरटी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 2 नवंबर 2025 को राज्य के 66 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के 832 विद्यार्थियों को एनएमएमएसएस परीक्षा में न्यूनतम पात्रता शर्तों को पूरा करने पर 1000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार