Saurabh Pandey | July 22, 2025 | 12:16 PM IST | 1 min read
पीएचडी में प्रवेश के लिए, श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के अभ्यर्थियों द्वारा नेट में प्राप्त अंक यूजीसी नेट के परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि तक मान्य होंगे।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षी एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 कट ऑफ जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से विषयवार/श्रेणीवार कट ऑफ देख सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 188,333 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिनमें से 5269 उम्मीदवार जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए, 54885 उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए और 128179 उम्मीदवार केवल पीएचडी के लिए योग्य हैं।
यूजीसी नेट जून 2025 का रिकॉर्ड परिणाम की घोषणा की तारीख से 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
पीएचडी में प्रवेश के लिए, श्रेणी-2 और श्रेणी-3 के अभ्यर्थियों द्वारा नेट में प्राप्त अंक यूजीसी नेट के परिणाम घोषित होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि तक मान्य होंगे। केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य अभ्यर्थियों की संख्या परिणाम समिति द्वारा तय की जाएगी।
विषय कोड | विषय | कैटेगरी | जेआरएफ कटऑफ | असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ | केवल पीएचडी कटऑफ |
---|---|---|---|---|---|
1 | इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स | अनारक्षित | 198 | 170 | 146 |
1 | इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स | ओबीसी | 184 | 150 | 132 |
1 | इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स | ईडब्ल्यूएस | 186 | 154 | 132 |
1 | इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स | एससी | 166 | 140 | 124 |
1 | इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स | एसटी | 162 | 136 | 122 |
विषय कोड | विषय | कैटेगरी | जेआरएफ कटऑफ | असिस्टेंट प्रोफेसर कटऑफ | केवल पीएचडी कटऑफ |
---|---|---|---|---|---|
2 | पॉलिटिकल साइंस | अनारक्षित | 244 | 218 | 186 |
2 | पॉलिटिकल साइंस | ओबीसी | 236 | 202 | 168 |
2 | पॉलिटिकल साइंस | ईडब्ल्यूएस | 238 | 200 | 160 |
2 | पॉलिटिकल साइंस | एससी | 222 | 186 | 160 |
2 | पॉलिटिकल साइंस | एसटी | 218 | 180 | 156 |
यूजीसी नेट रिजल्ट 21 जुलाई, 2025 को घोषित किया गया था। इस वर्ष, 1019751 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 752007 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थित उम्मीदवारों में से 446849 महिला उम्मीदवार, 305122 पुरुष उम्मीदवार और 36 थर्ड जेंडर उम्मीदवार थे।
मजूमदार ने कहा कि यह पहल एक "हल्के लेकिन सख्त" नियामक ढांचे की वकालत करती है। इस ढांचे का उद्देश्य संस्थागत स्वायत्तता, नवाचार और सुशासन को बढ़ावा देते हुए पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
Santosh Kumar