SBI SCO Recruitment 2026: एसबीआई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती पंजीकरण शुरू, sbi.bank.in से करें आवेदन

Saurabh Pandey | February 25, 2026 | 11:30 AM IST | 1 min read

इस भर्ती अभियान के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास बैंकिंग/ऑडिट/वित्त में पेशेवर डिग्री या अनुभव होना चाहिए।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 116 पदों पर भर्ती की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (एससीओ) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 16 मार्च 2026 है।

एसबीआई एससीओ भर्ती 2026 के तहत रेगुलर और संविदात्मक पदों सहित कुल 116 स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारी पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की गई है। इन रिक्तियों में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (आईएस ऑडिट), उप प्रबंधक (आईएस ऑडिट) और उप प्रबंधक (चार्टर्ड अकाउंटेंट - आंतरिक लेखापरीक्षा) के पद शामिल हैं।

SBI SCO Recruitment 2026: आयुसीमा

पद
न्यूनतम आयु
अधिकतम आयु
असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (IS ऑडिट)
27 वर्ष
45 वर्ष
उप प्रबंधक (IS ऑडिट)
25 वर्ष
35 वर्ष
उप प्रबंधक (चार्टर्ड अकाउंटेंट - आंतरिक ऑडिट)
21 वर्ष
35 वर्ष

SBI SCO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / EWS / OBC
₹750
SC / ST / PwBD
कोई शुल्क नहीं

SBI SCO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद
पदों की संख्या
असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट (IS ऑडिट)
12 पद
उप प्रबंधक (IS ऑडिट)
43 पद
उप प्रबंधक (CA)
61 पद

Also read UP LT Grade Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट जीवविज्ञान और अंग्रेजी परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें

SBI SCO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

एसबीआई एससीओ भर्ती चयन के लिए मेरिट सूची केवल इंटरव्यू अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो उनकी योग्यता के आधार पर आयु के अनुसार रैंकिंग की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]