SBI PO Prelims Result 2026: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी, 15,802 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित
Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 10:37 AM IST | 1 min read
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं और मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में 15,802 उम्मीदवार मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर रिजल्ट/मेरिट लिस्ट पीडीएफ में हैं, वे अब मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एक क्वालिफाइंग स्टेज है, इसलिए इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते हैं, लेकिन मेन्स में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इसे पास करना जरूरी है।
SBI PO Prelims Result 2026: रिजल्ट डाउलोड प्रक्रिया
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।
- लेटेस्ट अनाउंसमेंट टैब खोलें।
- एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 लिंक पर जाएं।
- अब रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर डालें।
- अगर पीडीएफ में आपका रोल नंबर दिखता है, तो आप मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई कर गए हैं।
- अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सेव कर लें।
SBI PO Prelims Result 2026: स्कोरकार्ड जल्द होगा जारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही एसबीआई पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 जारी करेगा। इससे उम्मीदवारों को प्रीलिम्स परीक्षा में उनके प्रदर्शन की पूरी जानकारी मिलेगी, जिसमें सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकेंगे। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारी शामिल होंगी-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का चरण
- कुल अंक
- क्वालिफ़ाइंग स्टेटस
- लागू कट-ऑफ
- अगले चरण के लिए निर्देश
SBI PO Mains 2026: मेंस परीक्षा तिथि
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 को होने वाली मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा