SBI JA Mains Result 2025-26: एसबीआई जूनियर एसोसिएट मेन्स रिजल्ट sbi.bank.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 27, 2026 | 03:11 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 27 फरवरी को विज्ञापन संख्या CRPD/CR/2025-26/06 के तहत एसबीआई क्लर्क (जूनियर एसोसिएट -कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसबीआई जूनियर एसोसिएट फाइनल रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। एसबीआई क्लर्क अंतिम परिणाम में अपॉइंटमेंट के लिए अस्थाई रूप से चयनित कैंडिडेट्स के रोल नंबर शामिल हैं।
मुख्य परीक्षा 21 नवंबर 2025 को देश भर के केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अब स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) देनी होगी। यह एक योग्यता परीक्षा है। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और भाषा परीक्षा में सफलता के आधार पर होगा।
Also read DSSSB Lab Attendant Result: डीएसएसएसबी लैब अटेंडेंट रिजल्ट, कटऑफ अंक dsssb.delhi.gov.in पर जारी
उम्मीदवारों को एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सर्च ऑप्शन में अपना रोल नंबर खोजना होगा। प्रत्येक उम्मीदवार के लिए स्कोरकार्ड बाद में अलग-अलग जारी किए जाएंगे। एसबीआई क्लर्क स्कोरकार्ड में सेक्शन-वार अंक, कुल अंक और कट-ऑफ सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जूनियर एसोसिएट के पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। स्कोरकार्ड और आगे के चरणों से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए एसबीआई करियर पोर्टल पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SBI Clerk Mains Result 2025-26: डाउनलोड प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसबीआई की वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर, करियर्स टैब पर क्लिक करें।
- पेज स्क्रॉल करें और रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- एसबीआई जेए मेन्स रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल