SBI Clerk Recruitment 2024: एसबीआई जूनियर एसोसिएट्स भर्ती आवेदन का कल आखिरी दिन, 13,735 पदों पर रिक्ति
Santosh Kumar | January 6, 2025 | 03:55 PM IST | 1 min read
एसबीआई जेए 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) कल यानी 7 जनवरी को जूनियर एसोसिएट्स (जेए) भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक एसबीआई क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। एसबीआई इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर एसोसिएट्स के कुल 13,735 पदों पर भर्ती करेगा।
SBI Clerk: Sample papers | Preparation tips
एसबीआई जेए 2024 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
एसबीआई जेए (क्लर्क) आवेदन पत्र जमा करने के बाद, उम्मीदवार 22 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन प्रिंट कर सकते हैं। साथ ही, ऑनलाइन शुल्क भुगतान भी 7 जनवरी 2025 तक ही किया जा सकता है।
SBI Clerk Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
एसबीआई जेए भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स फरवरी के महीने में होने की संभावना है।
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। जिनके पास दोहरी डिग्री (IDD) प्रमाणपत्र है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2024 को या उससे पहले पूरी हो गई हो।
Also read SBI PO Recruitment 2024: एसबीआई पीओ के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी; आखिरी तिथि 16 जनवरी
SBI Clerk Exam Date 2025: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य) और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। 10वीं या 12वीं की मार्कशीट से स्थानीय भाषा का प्रमाण प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों को इस परीक्षा से छूट दी जाएगी।
प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा ऑनलाइन होगी और 1 घंटे की अवधि की होगी। एसबीआई जेए अधिसूचना 2024 के अनुसार, एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा मार्च या अप्रैल 2025 के लिए निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा