SBI Clerk Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक स्कोरकार्ड जल्द sbi.Co.In पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 07:55 PM IST | 1 min read
एसबीआई क्लर्क जूनियर एसोसिएट प्री एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी से 12 जनवरी तक किया गया था। योग्य उम्मीदावारों के लिए मेन एग्जाम का आयोजन फरवरी माह में किया जा सकता है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्लर्क जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) के लिए जल्द प्रारंभिक स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 वेबसाइट https://sbi.co.in/web/careers/current-openings पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इस भर्ती अभियान के तहत एसबीआई द्वारा कुल 8,283 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2024 लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या व जन्म तिथि की सहायता से देख सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परिणाम 2024 जारी किए जाने की संभावना है। बता दें कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थान ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम और तिथि की अभी तक घोषणा नहीं की है।
एसबीआई ने इन पदों पर भर्ती के लिए 5 जनवरी से 12 जनवरी 2024 के बीच प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। मुख्य परीक्षा फरवरी माह में कराए जाने की उम्मीद है। मेन एग्जाम के लिए योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन के बाद बैंक की वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI Junior Associate Preliminary Scorecard 2024: डाउनलोड करें
आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर स्कोर कार्ड देख सकते हैं:
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- इसके बाद Download SBI Clerk Prelims Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी