Sainik School Admission 2026: सरकार ने शुरू किए 3 नए सैनिक स्कूल; परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
Santosh Kumar | October 28, 2025 | 03:11 PM IST | 1 min read
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य/ओबीसी/रक्षा/पूर्व सैनिकों के लिए 850 रुपये और एससी/एसटी के लिए 700 रुपये है।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 3 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर एक अधिसूचना जारी की है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिन छात्रों ने अभी तक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल exams.nta.nic.in/sainik-school-society के माध्यम से 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
नए सैनिक स्कूल श्री एसपीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नमक्कल, तमिलनाडु, वडेम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, वास्को, गोवा (दोनों आवासीय) और योगेश्वरी सैनिक स्कूल (डे बोर्डिंग), अंबाजोगाई, बीड जिला, महाराष्ट्र में शुरू किए गए हैं।
Sainik School Admission 2026: परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
इस बीच, एनटीए द्वारा कक्षा 6 और 9 के लिए एआईएसएसईई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। शेड्यूल के अनुसार, एआईएसएसईई 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए परीक्षा शुल्क सामान्य/ओबीसी/रक्षा/पूर्व सैनिकों के लिए 850 रुपये और एससी/एसटी के लिए 700 रुपये है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर (रात 11:50 बजे तक) है।
Sainik School Admission 2026: एप्लीकेशन करेक्शन डेट
सैनिक स्कूल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2 से 4 नवंबर तक सक्रिय रहेगी। स्कूल प्रवेश परीक्षा जनवरी 2026 में होगी, जिसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। सैनिक स्कूल एडमिट कार्ड एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
सूचना बुलेटिन exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर उपलब्ध है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या ईमेल aissee@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]UKSSSC Exam: यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने शुरू की जांच; लाखों अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल
इस संबंध में, उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, वी मुरुगेशन ने कहा कि राज्य पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक की गयी जांच की रिपोर्ट तथा उससे जुड़े दस्तावेज सीबीआई को भेजे जा रहे हैं।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच