SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 249 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 05:21 PM IST | 2 mins read
सेल मैनेजमेंट ट्रेनी 2024 के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में मैनेजमेंट ट्रेनी (तकनीकी) के पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। सेल प्रबंधन प्रशिक्षु की भर्ती गेट-2024 के माध्यम से की जाएगी।
आवेदन करने वाले सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ विभागीय उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट की आयु की गणना 25 जुलाई 2024 से की जाएगी।
सेल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल, सिविल, मैकेनिकल और मेटलर्जी में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। पात्रता व भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेल की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 249 रिक्तियों में से सामान्य वर्ग के 103 पद, ओबीसी के 67, ईडब्ल्यूएस के 24, एससी के 37 और एसटी के 18 पद भरे जाएंगे। सेल प्रबंधन प्रशिक्षु भर्ती 2024 के तहत आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू की गई है, जो 25 जुलाई 2024 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन GATE 2024 परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 50 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त इन कैंडिडेट को 60 हजार रुपये से लेकर 1.80 लाख रुपये तक का वेतन मिलेगा।
SAIL Management Trainee Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन करें:
- सेल की ऑफिशियल वेबसाइट sail.ucanapply.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘रजिस्टर/लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट स्वयं को रजिस्टर करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब, क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और भरे गए आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज