RUHS BSc Nursing Result 2025: आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग रिजल्ट ruhscuet2025.com पर जारी, डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | June 4, 2025 | 06:58 PM IST | 1 min read
आरयूएचएस नर्सिंग काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को आरयूएचएस प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जयपुर ने आज यानी 4 जून 2025 को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर जाकर रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से अपना आरयूएचएस नर्सिंग रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया लेख में दी गई है।
आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग परीक्षा 27 मई 2025 को आयोजित की गई। आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम, कुल अंक, योग्यता स्थिति और अन्य विवरण शामिल हैं।
RUHS BSc Nursing Result 2025: पासिंग मार्क्स
यदि स्कोरकार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि दी गई है तो उम्मीदवारों को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा जो ऑनलाइन मोड में होगी।
आरयूएचएस नर्सिंग काउंसलिंग में पंजीकरण, कॉलेज-कोर्स का चयन, सीट आवंटन और संस्थान में रिपोर्टिंग शामिल है। काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
Also read NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की चैलेंज का कल आखिरी दिन, आपत्ति शुल्क जानें
RUHS BSc Nursing Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग 2025 परिणाम की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2025.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सर्च करें।
- आरयूएचएस बीएससी नर्सिंग 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और डाउनलोड करें।
आरयूएचएस सीयूईटी 2025 का आयोजन विश्वविद्यालय से संबद्ध 188 कॉलेजों में 9,450 बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए किया गया। काउंसलिंग शेड्यूल के बारे में नवीनतम अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल