RSSB Woman Supervisor Admit Card 2026: राजस्थान महिला सुपरवाइजर एडमिट कार्ड जारी, 24 जुलाई को एग्जाम
Santosh Kumar | July 20, 2026 | 10:36 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से परीक्षा केंद्र के लिए एडमिट कार्ड का विवरण देख सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा।
आरएसएसबी महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से परीक्षा केंद्र के लिए एडमिट कार्ड का विवरण देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड अलग से नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा खत्म होने के बाद, उम्मीदवार प्रश्न पुस्तिका और ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे। इस बारे में आरएसएसबी ने अधिसूचना जारी की है।
RSSB Woman Supervisor Admit Card 2026: 72 पदों के लिए एग्जाम
विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में 72 पदों के लिए राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली स्लिप जारी कर दी है।
केंद्र पर अभ्यर्थी की पहचान ई-प्रवेश पत्र, मूल फोटो पहचान पत्र और आधार कार्ड से की जाएगी। आधार कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य है। विशेष परिस्थितियों में, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र मान्य होंगे।
अभ्यर्थी प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए 2.5×2.5 सेमी का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं, जिसे उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाएगा। फोटो पिछले 1 महीने के भीतर का हो और उसमें किसी भी तरह की एडिटिंग या बदलाव नहीं किया गया हो।
Also read RSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
RSSB Dress Code 2026: एलडीसी भर्ती परीक्षा ड्रेस कोड
पुरुष उम्मीदवार शर्ट (आधी या पूरी आस्तीन वाली), कुर्ते, पजामे या ट्राउजर पहन सकते हैं; हालांकि, भारी बटन, ज़िपर या धातु के पुर्जे वाले कपड़े पहनना प्रतिबंधित है। महिला उम्मीदवार कुर्ते, साड़ियां या सलवार सूट पहन सकती हैं।
जूते-चप्पल, सैंडल, जूते या टखने तक लंबे मोज़े पहनने की अनुमति है। सिख धर्म के अभ्यर्थियों को कड़ा, कृपाण और पगड़ी आदि पहनकर परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी, लेकिन कृपाण छोटे आकार का और ढका हुआ होना चाहिए।
Rajasthan Woman Supervisor Exam 2026: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित
उम्मीदवारों को कलाई घड़ी, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, मोबाइल फ़ोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, या कोई भी ऐसा उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जांच एजेंसी द्वारा ड्रेस कोड की पूरी जांच करेगी।
स्क्रीनिंग के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए जाने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ड्रेस कोड को लेकर किसी भी विवाद की स्थिति में, केंद्र अधीक्षक का निर्णय अंतिम होगा।
अगली खबर
]RSSB Computer Instructor Exam 2026: वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन वापसी की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू
इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई से अपने आवेदन वापस ले सकेंगे। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने पहले आवेदन किया, लेकिन अब परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें