Trusted Source Image

RSSB Computer Instructor Exam 2026: वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक आवेदन वापसी की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू

Santosh Kumar | July 20, 2026 | 09:21 PM IST | 1 min read

बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन वापस लेने का आखिरी मौका दिया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते या जिनके पास विज्ञापन में बताई गई शैक्षणिक योग्यता या संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं हैं।

यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए जो अब परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए जो अब परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई से अपने आवेदन वापस ले सकेंगे। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने पहले आवेदन किया, लेकिन अब परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

बोर्ड ने इस भर्ती के लिए आवेदन वापस लेने का आखिरी मौका दिया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए है जो इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहते या जिनके पास विज्ञापन में बताई गई शैक्षणिक योग्यता या संबंधित प्रमाण-पत्र नहीं हैं।

RSSB Computer Instructor Exam 2026: 22 से 24 जुलाई तक समय

ऐसे उम्मीदवार 22 से 24 जुलाई तक एसएसओ पोर्टल पर लॉग-इन करके, रिक्रूटमेंट पोर्टल के 'My Recruitment' सेक्शन में संबंधित परीक्षा के सामने दिए गए 'Withdraw' बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन वापस ले सकते हैं।

बोर्ड ने साफ़ किया है कि जिन उम्मीदवारों के पास ज़रूरी योग्यताएं नहीं हैं और जो तय समय-सीमा के अंदर अपना आवेदन वापस नहीं लेते हैं, उनके ख़िलाफ़ योग्यता की जांच के बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Also readRSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB Computer Instructor Exam 2026: एग्जाम डेट व निर्देश जारी

एक बार आवेदन वापस लेने के बाद, उसी भर्ती के लिए नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा; इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यह प्रक्रिया सावधानी से पूरी करें। परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त को प्रस्तावित है।

आरएसएसबी वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 परीक्षा 14 ज़िलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अन्य सभी शर्तें, 22 मई 2026 को जारी विज्ञापन संख्या 07/2026 के अनुसार पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications