Trusted Source Image

Anganwadi Recruitment 2026: रेवाड़ी में आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर के कुल 454 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू

Santosh Kumar | July 20, 2026 | 04:12 PM IST | 1 min read

आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और वहीं जमा भी करने होंगे। भर्ती की जानकारी के लिए, 20 से 29 जुलाई तक गांवों और वार्डों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से कुल 454 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू हुई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
हरियाणा सरकार की ओर से कुल 454 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू हुई। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने रेवाड़ी ज़िले में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। कुल 454 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू हुई। इसमें आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 103 पद और हेल्पर के लिए 351 पद शामिल हैं। यह भर्ती जिले भर के अलग-अलग आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार 20 से 29 जुलाई को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। आंगनवाड़ी वर्कर के पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि हेल्पर के पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

इसमें केवल संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड की स्थायी निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।

आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं और वहीं जमा भी करने होंगे। भर्ती की जानकारी के लिए, 20 से 29 जुलाई तक गांवों और वार्डों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Also readUGC NET Answer Key 2026 Live: यूजीसी नेट जून प्रोविजनल आंसर की जल्द @ugcnet.nta.nic.in; जानिए लेटेस्ट अपडेट

Anganwadi Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर के रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है-

परियोजना

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

आंगनवाड़ी सहायिका

खोल

26

61

जाटूसाना

26

74

रेवाड़ी ग्रामीण

8

64

बावल

29

53

नाहड़

6

48

रेवाड़ी शहरी

8

51

कुल

103

351

अधिसूचना के अनुसार, चयन में मेरिट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा, नियमों के अनुसार विधवा, तलाकशुदा या अन्य पात्र महिलाओं, कार्य अनुभव और उच्च शैक्षणिक योग्यता के लिए अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे।

आंगनवाड़ी वर्कर या हेल्पर के तौर पर पहले के काम के अनुभव के आधार पर ज्यादा से ज्यादा 5 अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों की योग्यता जरूरी न्यूनतम योग्यता से अधिक होगी, उन्हें अतिरिक्त अंक मिलेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications