Trusted Source Image

RSSB Forester Answer Key 2026: राजस्थान फॉरेस्टर आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | July 20, 2026 | 01:30 PM IST | 1 min read

आरएसएसबी ने राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आरएसएसबी फॉरेस्टर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी फॉरेस्टर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है, जिसका मतलब है कि उम्मीदवार किसी भी गलत उत्तर के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा 28 जून, 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अंतिम परिणाम से पहले अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आरएसएसबी फॉरेस्टर आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

RSSB Forester Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Forester Answer Key” लिंक ढूंढें।
  3. अब स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ खुल जाएगी।
  4. राजस्थान फॉरेस्टर उत्तर कुंजी की पीडीएफ फइल डाउनलोड करें।
  5. अंत में अपने जवाबों को उत्तर कुंजी से मिलाएं।

Also read RSSB Platoon Commander Result 2026: आरएसएसबी प्लाटून कमांडर रिजल्ट व कटऑफ अंक rssb.rajasthan.gov.in पर जारी

RSSB Forester Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

राजस्थान वन विभाग में फॉरेस्टर के पद के लिए कुल 259 वैकेंसी निकाली गई हैं। राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड और एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications