Rajasthan Stenographer Recruitment 2024: राजस्थान में स्टेनोग्राफर-पीए पदों पर निकली भर्ती, 29 फरवरी से आवेदन
Saurabh Pandey | February 27, 2024 | 03:49 PM IST | 1 min read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती 2024 पात्र उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने स्टेनोग्राफर और पीए पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 29 फरवरी से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 29 मार्च 2024 तक है।
RSMSSB Recruitment 2024 रिक्तियों की संख्या
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती 2024 के तहत राज्य में स्टेनोग्राफर और पीए के 474 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- स्टेनोग्राफर - 280 पद
- पीए ग्रेड II - 194 पद
आयुसीमा
राजस्थान में स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी। इस समय तक उम्मीदवार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका होना चाहिए। भर्ती नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ओबीसी एनसीएल,दिव्यांग, एससी,एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क एक बार पंजीकरण के लिए है, अब उम्मीदवार को एक बार ओटीआर शुल्क का भुगतान करने के बाद बार-बार आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ई-मित्र सीएससी सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी