RSSB Exams 2025: राजस्थान अकाउंट असिस्टेंट आवेदन पत्र में 18 जुलाई तक सुधार का मौका, जानें संपादन योग्य विवरण
Santosh Kumar | July 9, 2025 | 04:52 PM IST | 1 min read
बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में संविदा लेखा सहायक के 400 पदों पर भर्ती के लिए 16 मई 2025 को परीक्षा आयोजित की गई।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग में संविदा लेखा सहायक के 400 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र में सुधार का अंतिम अवसर दिया है। यह अवसर 9 से 18 जुलाई 2025 रात्रि 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
आरएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपने आवेदन में केवल वर्ग, विशेष वर्ग, उप वर्ग एवं वैवाहिक स्थिति से संबंधित जानकारी में ही संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए 300 रुपए ऑनलाइन शुल्क देना होगा।
इन विकल्पों के अतिरिक्त किसी अन्य जानकारी में कोई परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। जारी नोटिस के अनुसार, निर्धारित समय के बाद कोई भी परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
बोर्ड इस संबंध में कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करेगा। बोर्ड द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में संविदा लेखा सहायक के 400 पदों पर भर्ती के लिए 16 मई 2025 को परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी जूनियर अकाउंटेंट असिस्टेंट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन पीडीएफ प्रारूप में आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल