RSSB VDO Admit Card 2025: राजस्थान वीडीओ एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, 2 नवंबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 01:05 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी वीडीओ एडमिट कार्ड 2025 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 30 अक्टूबर को जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी वीडीओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल अथवा एसएसओ आईडी की आवश्यकता होगी। आरएसएसबी वीडीओ 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को राजस्थान वीडीओ 2025 एडमिड कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
आरएसएसबी वीडीओ 2025 भर्ती परीक्षा 2 नवंबर (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आरएसएसबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Rajasthan VDO Admit Card 2025: डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। इसके बाद, एडमिट कार्ड ऑब्शन पर जाएं और आरएसएसबी वीडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। राजस्थान आरएसएसबी वीडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Rajasthan VDO Exam Dress Code 2025: ड्रेस कोड
राजस्थान वीडीओ परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा:
- पुरुष अभ्यर्थियों को पूरी/ आधी बांह की शर्ट/ टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा या पैंट पहनने की अनुमति है।
- महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी/पूरी बांह की शर्ट, कुर्ता या ब्लाउज पहनकर आएं।
- फीमेल कैंडिडेट को बालों में साधारण रबर बैंड का उपयोग करना चाहिए।
- अभ्यर्थी कोट, स्वेटर, जैकेट या पूरी बांह की गर्म जर्सी पहनकर आ सकते हैं, जिसपर मेटल एवं बड़े बटन न लगे हों।
- परीक्षार्थियों को कांच की पतली चूड़ियां, सादा कलावा और जनेऊ पहनकर आने की अनुमति दी गई है।
- हवाई चप्पल (स्वीपर), सैंडल, जूते एवं मोजे सभी छोटे टखने (एंकल) तक के पहनकर आने की अनुमति होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार