RSSB Supervisor 2026 Answer Key: राजस्थान सुपरवाइजर आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, आपत्ति तिथि जांचें
Abhay Pratap Singh | September 8, 2026 | 08:54 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी सुपरवाइजर प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती 2025 (परीक्षा कोड-4HJ3) के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का मास्टर प्रश्न पत्र और प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 24 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान सुपरवाइजर आंसर की 2026 जांच सकते हैं।
आरएसएसबी सुपरवाइजर प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठाने का मौका भी दिया जाएगा। निर्धारित शुल्क के साथ 9 सितंबर से 11 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। राजस्थान सुपरवाइजर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए एसएसओ आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
आयोग ने बताया कि, “ऑफलाइन आवेदन करने और परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को ‘सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा, जयपुर’ के नाम से निर्धारित 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का पोस्टल ऑर्डर आपत्ति के साथ 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से 14 सितंबर को शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आपत्ति निर्धारित दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर बोर्ड कार्यालय के स्वागत कक्ष में जमा कर सकते हैं।”
Also read RRB Group D Answer Key 2025: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो जल्द
केवल ऑफलाइन आवेदन करने और परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑफलाइन आपत्ति उठा सकते हैं, अन्य कैंडिडेट नहीं। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी केवल एक बार ही चुनौती दर्ज कर सकेंगे।
आरएसएसबी ने आपत्तियों के लिए केवल Standard, Authentic पुस्तकों के ही प्रमाणपत्र संलग्न करने की सलाह दी है। कैंडिडेट उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिस जांचने की सलाह दी है।
RSSB Supervisor Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएसबी सुपरवाइजर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएसएसबी आंसर की पोर्टल https://rssb.rajasthan.gov.in/answerkeys पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘सुपरवाइजर (महिला) 2026 - प्राइमरी आंसर की (4HJ3)’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में आरएसएसबी पर्यवेक्षक परीक्षा 2025 की मास्टर उत्तर कुंजी पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट उत्तर कुंजी का मिलान करें और जरूरत होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल