Trusted Source Image

UPSSSC Cartographer 2023 Mains Result: यूपीएसएसएससी नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी

Abhay Pratap Singh | September 8, 2026 | 07:59 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी कार्टोग्राफर 2023 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा लिखित मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी नक्शानवीस और मानचित्रक मुख्य परीक्षा लिखित मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2023 के तहत नक्शानवीस व मानचित्रक मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से यूपीएसएसएससी कार्टोग्राफर 2023 रिजल्ट जांच सकते हैं।

लिखित मुख्य परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। प्राप्त अंकों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 997 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 283 पद भरे जाएंगे, जिसमें नक्शानवीस के 172 पद और मानचित्रक के 33 पद शामिल हैं।

UPSSSC Nakshanavish and Manchitrak Mains 2023 Result: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएसएसएससी कार्टोग्राफर 2023 मेन्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

आयोग ने नक्शानवीस व मानचित्रक मुख्य परीक्षा के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (मुख्य) के प्राप्तांकों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए योग्य अभ्यर्थियों का श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

Also readUP Homeguard PET 2026: पुरानी डेट के प्रवेश पत्र नहीं होंगे मान्य, 10 सितंबर को जारी होगा संशोधित एडमिट कार्ड

UPSSSC Cartographer 2023 Cutoff: कटऑफ अंक

नीचे सारणी में कटऑफ अंक की जांच कर सकते हैं:

लम्बवत आरक्षण -

क्रम संख्याकैटेगरीकटऑफ अंक

1

अनारक्षित

51.50

2

अनुसूचित जाति

41.25

3

अनुसूचित जनजाति

38.75

4

अन्य पिछड़ा वर्ग

50.00

5

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

47.50

क्षैतिज आरक्षण -

क्रम संख्याश्रेणी/ उपश्रेणीकटऑफ अंक

1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित

28.00

2

महिला

34.00

3

सैन्य वियोजित/भूतपूर्व सैनिक

07.00

4

दिव्यांगजन – ‘क’

पद विज्ञापित नहीं हैं।

‘ख’ – H.H.

01.25

‘ग’ – O.A.

26.25

‘ग’ – O.L.

31.25

‘ग’ – B.L.

22.75

‘ग’ – L.C.

13.50

‘ग’ – Dw.

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं।

‘ग’ – A.A.V.

अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं।

‘घ’

पद विज्ञापित नहीं हैं।

‘ङ’

पद विज्ञापित नहीं हैं।

5

उत्कृष्ट खिलाड़ियों हेतु

उपलब्धता की सीमा तक समस्त अभ्यर्थी चिन्हित।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications