RSSB NHM Result 2025: आरएसएसबी एनएचएम भर्ती के शेष 8 पदों के परिणाम जल्द होंगे जारी, अध्यक्ष ने दी जानकारी
Santosh Kumar | November 3, 2025 | 04:17 PM IST | 1 min read
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) भर्ती 2025 के अंतर्गत शेष आठ पदों के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह जानकारी साझा की। आरएसएसबी एनएचएम रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।
अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक यूजर के प्रश्न का जवाब देते हुए, बोर्ड अध्यक्ष ने लिखा कि 19 एनएचएम भर्तियों में से 11 के परिणाम घोषित करने के बाद, शेष 8 परिणाम 4 और 11 नवंबर को घोषित करने का प्रयास किया जाएगा।
RSSB NHM Result 2025: एनएचएम रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके शेष आरएसएसबी एनएचएम रिजल्ट 2025 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में रिजल्ट अनुभाग पर क्लिक करें।
- राजस्थान एनएचएम रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके ओपन करें।
- इसमें कंट्रोल-एफ के जरिए अपने रोल नंबर, नाम की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
RSSB NHM Cutoff 2025: मेरिट लिस्ट और कटऑफ जल्द
आरएसएसबी ने कुल 3,058 एएनएम कॉन्ट्रैक्चुअल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की। राजस्थान बोर्ड ने इससे पहले 17 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 11 पदों के लिए मेरिट सूची और कटऑफ अंक जारी किए।
भर्ती बोर्ड जल्द ही शेष पदों के लिए आरएसएसबी एनएचएम मेरिट सूची 2025 और कटऑफ अंक जारी करेगा। राजस्थान एनएचएम मेरिट सूची में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रैंक, श्रेणी और अंक जैसे विवरण शामिल होंगे।
आरएसएसबी भर्ती 2025 परीक्षा जून 2025 में आयोजित की गई। बोर्ड परिणामों के साथ आरएसएसबी एनएचएम फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। एनएचएम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 'कैंडिडेट कॉर्नर' सेक्शन में उपलब्ध होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार