RSSB LSA Result 2025: आरएसएसबी एलएसए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल की घोषणा, 10 नवंबर से शुरू, गाइडलाइंस जारी
Santosh Kumar | November 3, 2025 | 01:21 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी एलएसए डीवी शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लाइवस्टॉक असिस्टेंट (एलएसए) भर्ती 2024-25 के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित करने के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया 10 से 28 नवंबर तक जारी रहेगी और चयनित उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी। आरएसएसबी एलएसए डीवी शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
बोर्ड ने आरएसएसबी एलएसए दस्तावेज़ सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा विज्ञापित श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या से दोगुने उम्मीदवारों को स्क्रूटनी फॉर्म और दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना गया है।
RSSB LSA DV Schedule 2025: आरएसएसबी एलएसए डीवी शेड्यूल
अभ्यर्थियों की पात्रता एवं दस्तावेज सत्यापन 10 से 28 नवंबर तक, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक, पशुधन परिसर, गांधी नगर मोड़, टोंक रोड, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।
यदि कोई अभ्यर्थी अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहता है, तो उसे 1 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।
RSSB LSA Result 2025: यदि स्क्रूटनी फॉर्म नहीं भरा है तो उसे भरें
अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियों एवं शुल्क रसीद के साथ लाना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने स्क्रूटनी फॉर्म नहीं भरा है, वे उसे भरकर ₹100 के पोस्टल ऑर्डर के साथ कारण सहित दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हों।
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए हलफनामे और अन्य आवश्यक प्रारूपों हेतु दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। चयनित उम्मीदवार वेबसाइट पर जारी अधिसूचना पीडीएफ में सभी आवश्यक दस्तावेजों का विस्तृत विवरण पा सकते हैं।
अगली खबर
]RSSB VDO Answer Key 2025: आरएसएसबी वीडीओ आंसर की कब आएगी? बोर्ड ने दी जानकारी, डाउनलोड लिंक जानें
बोर्ड जल्द ही राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा की आरएसएसबी वीडीओ आंसर की 2025 जारी करेगा। बोर्ड ने घोषणा की है कि परीक्षा के 72 घंटों के भीतर आरएसएसबी वीडीओ आंसर की पीडीएफ जारी की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार