RSSB Librarian Admit Card 2025: आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड की डेट घोषित, 24 जुलाई को होगा जारी
Santosh Kumar | July 18, 2025 | 04:19 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। बोर्ड ने घोषणा की है कि लाइब्रेरियन ग्रेड 3 के लिए एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आवंटित जिलों की जानकारी 21 जुलाई को उपलब्ध होगी। परीक्षा 27 जुलाई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए समय का ध्यान रखें।
RSSB Librarian Admit Card 2025: आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) लाना अनिवार्य है। पहचान पत्र पर जन्मतिथि अंकित होनी चाहिए और वह मूल प्रति होनी चाहिए।
इसके अलावा, 2.5 सेमी x 2.5 सेमी आकार की दो रंगीन पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी साथ लानी होंगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, घड़ी, नोटबुक, कागज, किताबें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की मनाही है।
Librarian Grade 3 Admit Card: ड्रेस कोड का पालन करना होगा
जिस परीक्षार्थी को उत्तर पत्रक की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जाने की अनुमति दी गई है, उसे परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने तक उसे सुरक्षित रखना होगा। बोर्ड द्वारा मांगे जाने पर उसे यह कॉपी दिखानी होगी।
ऐसा न करने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश हेतु ड्रेस कोड का विस्तृत विवरण जारी अधिसूचना में देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार