Trusted Source Image

RSSB Jail Prahari Result 2025: आरएसएसबी जेल प्रहरी रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर आज जारी होने की संभावना

Saurabh Pandey | August 29, 2025 | 08:44 PM IST | 1 min read

जानकारी के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के बाद, मेरिट सूची की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को अपने चयन की पुष्टि के लिए सूची में अपना रोल नंबर चेक करना होगा।

राजस्थान जेल प्रहरी (वार्डर) भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य भर में 803 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
राजस्थान जेल प्रहरी (वार्डर) भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य भर में 803 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जल्द ही जेल प्रहरी (वार्डर) रिजल्ट आज यानी 29 अगस्त को जारी किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और उसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार के लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। इस पीडीएफ में केवल सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल होंगे।

आरएसएसबी जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 968 पदों को भरा जाएगा। आरएसएसबी जेल प्रहरी रिजल्ट के साथ ही बोर्ड कट-ऑफ लिस्ट और चयनित उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट भी जारी करेगा।

जानकारी के अनुसार, रिजल्ट घोषित होने के बाद, मेरिट सूची की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को अपने चयन की पुष्टि के लिए सूची में अपना रोल नंबर चेक करना होगा।

Also read UPSSSC Mobile App 2025: यूपीएसएसएससी ने शुरू किया मोबाइल ऐप, परीक्षा से जुड़ी मिलेगी हर जानकारी

RSSB Jail Prahari Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रकिया

  • राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब "जेल प्रहरी (वार्डर) परिणाम 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम की पीडीएफ फाइल खोलें और अपना रोल नंबर खोजें।
  • अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications