Trusted Source Image

RSSB Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट अनुमोदित, लिंक जल्द होगा एक्टिव

Abhay Pratap Singh | June 23, 2026 | 03:53 PM IST | 1 min read

आरएसएसबी एग्रीकल्चर सर्वेयर परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने के पात्र होंगे।

आरएसएसबी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरएसएसबी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा 18 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम अनुमोदित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आरएसएसबी एग्रीकल्चर सर्वेयर रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

आरएसएसबी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से गैर-टीएसपी और टीएसपी क्षेत्रों में कुल 1100 कृषि पर्यवेक्षक के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जानकारी साझा करते हुए लिखा, “आज बोर्ड ने मीटिंग में कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के प्री डीवी रिजल्ट का अनुमोदन किया। सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।”

Also readBPSSC SI Prohibition Admit Card 2026: बिहार पुलिस एसआई प्रोहिबिशन एडमिट कार्ड जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा

परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। आरएसएसबी एग्रीकल्चर सर्वेयर भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2026 को किया गया था। डीवी के दौरान उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक 2026 परीक्षा में लगभग 1.8 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

Rajasthan Agriculture Supervisor Exam Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा 2026 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद, परिणाम या समाचार एवं अपडेट सेक्शन खोलें।
  • कृषि पर्यवेक्षक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और Ctrl + F से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications