Trusted Source Image

RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026: कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 07:55 AM IST | 1 min read

आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के तहत चयनित कैंडिडेट को 29,200 से 92,300 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन से पहले ओटीआर करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन से पहले ओटीआर करना अनिवार्य है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र कैंडिडेट आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 11 फरवरी तक राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक आवेदन पत्र भर सकते हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईबीसी (सीएल) को 600 रुपये और ईबीसी/ ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/एसटी/ पीएच को 400 रुपये देना होगा। आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में उम्मीदवार 300 रुपये भुगतान के साथ अंतिम तिथि 14 फरवरी तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ विश्वविद्यालय/ संस्थान से कृषि विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण या कृषि/बागवानी में बीएससी या समकक्ष योग्यता हो। साथ ही, देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का नॉलेज होना आवश्यक है।

Also readRSSB LDC Recruitment 2026: आरएसएसबी एलडीसी भर्ती अधिसूचना जारी, 15 जनवरी से करें आवेदन, कुल रिक्तियां 10,644

आवदेक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 से की जाएगी। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक पंजीकरण 13 जनवरी से शुरू है। आवेदन से पहले ओटीआर करना अनिवार्य है।

बोर्ड द्वारा इस भर्ती के तहत कुल 1100 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपये वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जांचें।

RSSB Agriculture Supervisor Vacancy 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरएसएसबी एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
  • पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications