RSSB 4th Grade Exam Date 2024: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा कार्यक्रम जारी, गाइडलाइंस जानें
Abhay Pratap Singh | August 26, 2025 | 01:03 PM IST | 2 mins read
राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एग्जाम शेड्यूल rssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) भर्ती 2024 के लिए परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर, 2025 तक प्रत्येक दिन दो पालियों में कराई जाएगी।
आरएसएसबी ग्रुप डी कर्मचारी 2024 भर्ती के लिए प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा दो-दो घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आरएसएसबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
Rajasthan Group D Exam Date 2024: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में कैंडिडेट राजस्थान ग्रुप डी एग्जाम शेड्यूल 2024 की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | परीक्षा समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 |
19 सितंबर, 2025
(शुक्रवार) |
प्रथम पाली - 1
|
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
द्वितीय पाली - 2
|
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक | |||
|
20 सितंबर, 2025
(शनिवार) |
प्रथम पाली - 3 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
||
| द्वितीय पाली - 4 |
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
|||
|
21 सितंबर, 2025
(शनिवार) |
प्रथम पाली - 5 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
||
| द्वितीय पाली - 6 |
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
|
Also read RSSB VDO 2025 Exam Postponed: राजस्थान वीडीओ परीक्षा की नई तिथि घोषित, अब 2 नवंबर को होगा एग्जाम
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ड्रेस कोड के बारे में निर्देश उचित समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परीक्षा में नकल कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के झांसे में नहीं आने की अपील की है। नवीनतम अपडेट के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।”
Rajasthan RSMSSB Group D Exam Guidelines: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:
- बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आवेदकों के पास निर्धारित पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- पहचान पत्र में 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी फोटो होने पर अभ्यर्थियों को उसे अपडेट करा लेना चाहिए
- मूल पहचान पत्र की फोटो का कैंडिडेट के चेहरे से मिलान होना आवश्यक है, अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे, जिसमें पहले चार विकल्प उत्तर से संबंधित और पांचवा (E) विकल्प ‘अनुत्तरित प्रश्न’ से संबंधित होगा।
- यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे ‘E’ विकल्प भरना होगा।
- पांचों में से कोई विकल्प नहीं भरने पर उस प्रश्न के कुल अंक का ⅓ अंक काटा जाएगा।
- अगर 10% से अधिक प्रश्नों में किसी विकल्प को अभ्यर्थी द्वारा नहीं भरा गया तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
- प्रत्येक प्रश्न के लिए कोई विकल्प भरा गया है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’