Saurabh Pandey | September 12, 2025 | 11:40 AM IST | 1 min read
राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी तैयारी करें और सुनिश्चित करें कि वे अपने प्रवेश पत्र में दी गई पाली के अनुसार समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
आरएमएमएसएसबी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा का नाम | परीक्षा दिनांक | पारी | परीक्षा समय |
---|---|---|---|
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती - 2024 | 19 सितंबर 2025 | पहली पाली | सुबह 10 बजे से 12 बजे तक |
दूसरी पाली | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक | ||
20 सितंबर 2025 | पहली पाली | सुबह 10 बजे से 12 बजे तक | |
दूसरी पाली | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक | ||
21 सितंबर 2025 | पहली पाली | सुबह 10 बजे से 12 बजे तक | |
पहली पाली | दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक |