RRC NCR Apprentice Recruitment 2026: उत्तर मध्य रेलवे में 1853 पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 07:45 AM IST | 3 mins read
उत्तर मध्य रेलवे (RRC-NCR), प्रयागराज ने विभिन्न मंडलों और वर्कशॉप में कुल 1853 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 10वीं और ITI पास उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और चयन बिना परीक्षा सीधे मेरिट के आधार पर होगा।
नई दिल्ली : रेलवे भर्ती सेल, उत्तर मध्य रेलवे (RRC-NCR), प्रयागराज ने विभिन्न डिवीजनों और वर्कशॉप में अप्रेंटिस के कुल 1853 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 को रात 23:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वेबसाइट पर भारी लोड या तकनीकी समस्या से बचने के लिए वे अंतिम तिथि से काफी पहले आवेदन कर लें।
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में अप्रेंटिस के पद के लिए योग्यता की शर्तें बताई हैं। आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन एप्लीकेशन फ़ॉर्म भरने से पहले योग्यता की शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। जो आवेदक योग्यता की शर्तों को पूरा नहीं कर पाएगा, उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो, सिग्नेचर और सभी संबंधित दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट और जाति प्रमाणपत्र स्पष्ट रूप से स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
RRB NCR Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 07 जुलाई 2026 के आधार पर होगी)। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसमें SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और दिव्यांगों (PwBD) को 10 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
RRB NCR Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिकुलेशन) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। जिन छात्रों का परिणाम आना अभी बाकी है, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं।
RRB NCR Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आरआरसी नॉर्थ सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है, जिसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है। एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या वायवा (इंटरव्यू) नहीं देना होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और कंप्यूटरीकृत होगी, जो निम्नलिखित नियमों पर आधारित है:
- मेरिट की गणना - चयन के लिए मेरिट सूची उम्मीदवार के 10वीं (मैट्रिकुलेशन) और ITI परीक्षा दोनों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत निकालकर तैयार की जाएगी, जहां दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा।
- अंकों की बराबरी पर नियम - यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि जन्मतिथि भी समान पाई जाती है, तो जिसने मैट्रिक की परीक्षा पहले पास की होगी, उसका चयन पहले होगा।
- दस्तावेज सत्यापन - शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कुल अधिसूचित रिक्तियों के 1.5 गुना संख्या में दस्तावेज़ सत्यापन (DV) के लिए बुलाया जाएगा।
1 वर्ष की होगी ट्रेनिंग और स्टाइपेंड
- ट्रेनिंग की अवधि - अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को कुल 1 वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पर भेजा जाएगा।
- स्टापेंड - ट्रेनिंग के दौरान चयनित अप्रेंटिस को संबंधित राज्य सरकारों के मौजूदा नियमों और रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार तय दर पर हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार