RRB Technician Recruitment 2024: रेलवे टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो आज से ओपन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | October 17, 2024 | 02:56 PM IST | 1 min read
रेलवे आरआरबी तकनीशियन 2024 परीक्षा 16 से 26 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 12 दिसंबर को जारी होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) आज यानी 17 अक्टूबर को रेलवे आरआरबी तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया है और अपने पंजीकरण फॉर्म में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के माध्यम से 14,298 रिक्तियों को भरेगा।
रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र में बदलाव 21 अक्टूबर 2024 तक किए जा सकेंगे। सुधार करने के लिए उम्मीदवार को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी।
RRB Technician Recruitment 2024: करेक्शन के लिए शुल्क
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सुधार के लिए 250 रुपये का भुगतान करना होगा। रेलवे आरआरबी तकनीशियन 2024 परीक्षा 16 से 26 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 12 दिसंबर को जारी होने की उम्मीद है।
भारतीय रेलवे ने टेक्नीशियन भर्ती के तहत सिग्नल ग्रेड-1 के लिए 1092, टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 8052, और वर्कशॉप व पीयू के लिए 5,154 रिक्तियां घोषित की हैं। चयन प्रक्रिया में पहले सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षा होगी, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होंगे।
RRB Technician Recruitment 2024: आवेदन सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Apply पर क्लिक करके आईडी लॉगिन करें।
- भारतीय रेलवे तकनीशियन भर्ती फॉर्म पर क्लिक करें।
- जिन विवरणों में त्रुटियां हैं उन्हें सही करें।
- आवेदन सुधार शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- पुष्टीकरण फॉर्म Download करें और प्रिंट आउट लें लें।
अगली खबर
]Jharkhand News: पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने 2.87 लाख नौकरियां और पांच लाख लोगों को स्वरोजगार देने का वादा किया
सोरेन ने कहा कि पिछले साढ़े चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में हमने हमेशा युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों समेत समाज के सर्वांगीण विकास हेतु काम किया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल