RRB Technician Recruitment 2024: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आवेदन की स्थिति rrbapply.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | November 26, 2024 | 02:32 PM IST | 1 min read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा की तिथियां, एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर सूचना पर्ची समय पर जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रेड 3 टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की स्थिति साझा की गई है। पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आरआरबी टेक्नीशियल ग्रेड 3 आवेदन फॉर्म की प्रोविजनल स्थिति (स्वीकार या अस्वीकार) की जांच कर सकते हैं।
आवेदन स्थिति की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आरआरबी ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि उसने अस्वीकृत आवेदनों के मामले में अस्वीकृति के कारणों का उल्लेख किया है। आवेदन की स्थिति के बारे में अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल भी भेजा जाएगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रेड 1 और ग्रेड 3 टेक्नीशियन के 14,298 पद भरे जाएंगे। परीक्षा की तिथियां, एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर सूचना पर्ची समय पर जारी की जाएगी। बता दें कि, ग्रेड-1 टेक्नीशियन रिक्तियों के लिए आवेदन की स्थिति पहले ही जारी कर दी गई है।
आरआरबी ने कहा कि, “हालांकि प्रोविजनल रूप से पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में हर संभव सावधानी बरती गई है, लेकिन आरआरबी के पास किसी भी गलतियों को सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। आरआरबी अस्वीकृत उम्मीदवारों से किसी भी पत्राचार को स्वीकार करने में असमर्थता पर खेद व्यक्त करता है।”
किसी भी तरह की मदद के लिए उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच RRB हेल्पडेस्क नंबर 9592011188 और 01725653333 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, rrb.help@csc.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RRB Technician Grade 3 Application Status: आवेदन स्थिति कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- अभ्यर्थी लॉगिन टैब खोलें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आवेदन स्थिति (स्वीकार और अस्वीकार) की जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी