RRB Section Controller Recruitment 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर नोटिफिकेशन 119 पद के लिए जारी, तिथियां जांचें

Abhay Pratap Singh | July 14, 2026 | 04:43 PM IST | 2 mins read

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में सीबीटी, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2026 एप्लीकेशन लिंक 15 जुलाई को सक्रिय होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 03/2026 के तहत सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) के 119 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर नोटिफिकेशन के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर 15 जुलाई से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ बोर्ड/ संस्थान से किसी भी फील्ड में स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2026 तक 20 से 33 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

RRB Section Controller New Vacancy 2026 -

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये देना होगा, सीबीटी में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिया जाएगी। महिला/ ट्रांसजेंडर/ पूर्व-सैनिक/ एससी/ एसटी/ अल्पसंख्यक समुदाय/ ईबीसी/ PwBD के लिए 250 रुपये है, सीबीटी में उपस्थित होने पर 250 की यह फीस वापस कर दी जाएगी।

Also read RRB JE Answer Key 2026: आरआरबी जेई सीबीटी-2 परीक्षा की आंसर-की जारी, 17 जुलाई तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित है। शुल्क का भुगतान करने की आखिरी तिथि 16 अगस्त, 2026 है। एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार सुविधा 17 अगस्त से 26 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। स्क्राइब (लेखक) पोर्टल 27 अगस्त से 31 अगस्त तक खुला रहेगा।

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में सीबीटी, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है। बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-6 में 35,400 रुपये। अधिक जानकारी के लिए आवेदकों को आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

RRB Section Controller Notification 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों की मदद से उम्मीदवार आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • सेक्शन कंट्रोलर 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]