RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 11 और 12 फरवरी को
Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 12:38 PM IST | 2 mins read
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएल - 04/2025 के अंतर्गत सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2025 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 11 और 12 फरवरी, 2026 को बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर 2026 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर हाल टिकट 2026 में उम्मीदवार का पूरा नाम, रोल नंबर व पंजीकरण नंबर, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता और रिपोर्टिंग टाइम जैसे विवरण जांच सकते हैं।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों के लिए आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। फोटोकॉपी, स्कैन की गई छवियां या डिजिटल संस्करण (वैध ई-आधार या डिजिलॉकर में रखे गए दस्तावेजों को छोड़कर) स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा की अवधि 120 मिनट की होगी। पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में विश्लेषणात्मक एवं गणितीय क्षमता से 60 प्रश्न तथा तार्किंग क्षमता व मानसिक तर्क से 20-20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण शामिल है।
परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी, पहली पाली के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बज से 8:30 बजे तक और दूसरी पाली के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
RRB Section Controller Admit Card 2026 Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरआरबी सिटेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
- “आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
- आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच