RRB Paramedical Result 2026: आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट www.rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 29, 2026 | 09:53 PM IST | 2 mins read
आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 29 मई को सीईएन 03/2025 के तहत आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड (जन्म तिथि) जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड में पद का नाम, कैंडिडेट का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, कैटेगरी, रोल नबंर, कुल प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
रेलवे की ओर से आरआरबी पैरामेडिकल 2025 परीक्षा 11, 12 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षण (ME) में शामिल होने के लिए पात्र हैं। डीवी और एमई कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा।
परीक्षार्थी आरआरबी पैरामेडिकल रिजल्ट केंद्रीय पोर्टल के अलावा संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों से भी जांच सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 434 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों की नियुक्ति नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड 2, फार्मासिस्ट और लैब असिस्टेंट ग्रेड 2 सहित अन्य सेवाओं के लिए की जाएगी।
आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 21,700 रुपये से लेवल 44,900 रुपये तक प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
RRB Paramedical Score Card 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी पैरामेडिकल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/33128/98076/login.html पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा 2025 - स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Delhi Police Head Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ अंक जांचें
एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल 2025 लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई और एमटी)/ दस्तावेज सत्यापन (डीवी)/ ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा